उत्तराखंड: बद्रीनाथ दर्शन को आई महिला की हार्ट अटैक से मौत, चारधाम यात्रा में अब तक चार की हो चुकी हैं मृत्यु
चमोली। बदरीनाथ धाम आए एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बदरीनाथ कोतवाली प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात परिवार के साथ दर्शन करने आई थीं। कल रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। ऐसे में अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाले वाले श्रद्धालु की संख्या चार पहुंच गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत