उत्तराखंड: शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक, जानिए मामला
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. 23 दिसंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की तिथि रखी गई है, लेकिन, नामांकन दाखिल करने की तिथि के बीच शनिवार और रविवार पड़ रहा है. ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसबीआई बैंक खुले रखने के निर्देश दिए है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 28 और 29 दिसंबर को बैंक में अवकाश होने की वजह से निर्वाचन से संबंधित कारवाई बाधित हो रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न होनी है. जिसके लिए प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के जरिए जमा कराये जाने का प्रावधान है. इसके साथ ही हर प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं. एसएमएस शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से कार्रवाई बाधित हो सकती ह।
ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं कि अपने- अपने जिले के भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं को 28 और 29 दिसंबर को निर्वाचन के मद्देनजर जनसामान्य के लिए जरूरत के अनुसार खुला रखने के लिए तत्काल आदेश जारी करें. इसके साथ ही प्रत्याशी IFMS Uttarakhand की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan/elogin.aspx) पर भी UKOSH User कियेट करके या फिर Quick Pay के जरिए भी ऑनलाईन नामांकन / जमानत धनराशि का भुगतान कर सकते है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी