उत्तराखंड( बड़ी खबर) : शिक्षा विभाग में 955 पदों पर होगी भर्ती

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में ब्लॉक संकुल संदर्भ व्यक्ति यानी बीआरपी और सीआरपी के रूप में 955 पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी और आउटसोर्स भर्तियां मेरिट से होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

यही नहीं शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अनुसार 1000 शिक्षकों को जल्द ही बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान में 15 दिन के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य में लीडरशिप क्षमता विकास के लिए आईआईएम काशीपुर में एक-एक हफ्ते का विशेष कोर्स होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार की नई योजनाओं में काम चल रहा है। बीआरपी सीआरपी की नियुक्ति में विभागीय शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जाता था। इससे स्कूल में शिक्षक कम हो जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हर किसी के अंक व मेरिट देख सकेंगे। और बीमारी की वजह से पढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम शिक्षकों को भी आदेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad