उत्तराखंड: भाजपा विधायक की दबंगई बीच सड़क अधिकारी पर उठाया हाथ, वीडियो हुआ वायरल
लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का एक बड़ा ही गजब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इस वीडियो में भाजपा विधायक ने परिवहन विभाग के एक अधिकारी पर मारने के लिए हाथ उठा दिया। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि विधायक अपने समर्थन का चालान काटे जाने से नाराज थे।
जानकारी के मुताबिक घटना कोटद्वार के कोडि़या की है, जहां एक भाजपा समर्थक की गाड़ी का चालान होने से लैंसडाउन विधायक दिलीप महंत इतना नाराज हो गए कि उन्होंने हरीश सती को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने बीच सड़क पर ही अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठा दिया। हालांकि उन्होंने अधिकारी पर हाथ नहीं छोड़ा। जिसके बाद लोगों में भाजपा विधायक के खिलाफ काफी गुस्सा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल