उत्तराखंड : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अगले तीन दिन के भीतर बांटी जाएंगी किताबें, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब अगले तीन दिन के भीतर किताबें बांट दी जाएंगी. शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अगर इसमें कोई लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अभी तक किताबें नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि अब अगले तीन दिनों के भीतर स्कूली बच्चों को शैक्षणिक किताबें दे दी जाएंगी. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिया है. उनका साफ कहना है कि सभी छात्रों को 3 दिन के भीतर किताबें नहीं बांटी गई तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि उन्होंने इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश के ज्यादातर छात्रों को किताबें मिल चुकी हैं. लेकिन जहां से शिकायतें आ रही है और जिन छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं उनको भी अगले तीन दिन में किताबें दे दी जाएंगी. 3 दिन बाद इस कार्यक्रम की समीक्षा भी की जाएगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!