उत्तराखंड ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार कोटद्वार में (स्वीकृत करने को लेकर) मेडिकल कॉलेज को लटका रही है, ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं। हरक ने ये इस्तीफा भी कैबिनेट बैठक के दौरान दिया है।
वही अब लगातार कयासों का दौर जारी हो गया है कि क्या क्या अब हरक सिंह रावत कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। जैसे अभी से दो महाशय हरीश और हरक सिंह रावत के बीच बातचीत और टीवी के पेट का दर्द चल रहा था एक दूसरे को बेहद अपनेपन के साथ संबोधित किया जा रहा था। लगता है वह सब मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के लिए भूमिका बनाए जाने की तैयारियों का एक हिस्सा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई