उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: बजट सत्र समेत कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर…
देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में आगामी बजट सत्र की तिथि और स्थान को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विभागों के अहम मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।
बताया जा रहा है कि बैठक में वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों को दी जाने वाली चिकित्सा सहायता राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा आवास, गृह, शिक्षा और वित्त विभाग से संबंधित विषय भी एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल