उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए रक्षाबंधन पर मुफ्त की रोडवेज बसों में यात्रा
देहरादून। धामी सरकार ने हर वर्ष की भांति इस साल भी रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने की सौगात दी है। हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी। यह सुविधा सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी। सरकार रोडवेज को इसकी भरपाई देगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बुधवार को सचिव (परिवहन) डा. रणजीत सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया। शासन के आदेश के बाद रोडवेज प्रबंधन ने भी सभी मंडलों और डिपो को आदेश जारी कर दिए। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि परिचालक टिकट मशीन से लेडीज-फ्री या लगेज बुक से टिकट बनाएंगे व किराया राशि के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। मुफ्त यात्रा उत्तराखंड के भीतर परिवहन के लिए मान्य होगी। मुफ्त यात्रा का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। सभी डिपो प्रबंधक को अलग पंजिका में विवरण रखने का आदेश दिया गया है। इसके बाद उसका आंकलन कर मंडल प्रबंधक के माध्यम से मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट राशि के लिए शासन को पत्रावली भेजी जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली