Uttarakhand : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार, आदेश जारी
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सियासी हलकों से लेकर सत्ता के गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थीं।
बता दें कि 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले ही उत्तराखंड की मुख्य सचिव बनी थीं। उनका कार्यकाल जब खत्म हो गया तो प्रदेश सरकार ने उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। अब ये अवधि भी 20 सितंबर को खत्म होने वाली थी। इससे पहले राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। राधा रतूड़ी ने शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात भी की थी। उनके कार्यकाल विस्तार की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल