उत्तराखंड: जल्द होंगे निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी
उत्तराखंड में निकाय चुनाव का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। राजभवन ने ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इसके साथ ही इस महीने के अंत तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण को लागू करने हेतु शासन ने राजभवन को अध्यादेश भेजा था। इस पर पहले विधि विभाग की कानूनी राय ली गई, जिसके बाद राजभवन ने निर्णय लिया। विधि विभाग ने कुछ कानूनों का हवाला देते हुए इस अध्यादेश को मंजूरी देने की सलाह दी थी, और अब राज्यपाल ने इसे स्वीकृति दे दी है।
राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद अब ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू होगी, और इसके बाद निकाय चुनाव की तैयारी पूरी की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी