उत्तराखंड: CM धामी ने की बड़ी घोषणा, होमगार्ड जवानों को दिया तोहफा
देहरादून। होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड ड्यूटी में शामिल सभी होमगार्ड्स के जवानों को छह-छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पहले सीएम ने रोशनाबाद, हरिद्वार जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय, थानो स्थित छात्रावास और एक 100 बेड की बैरक का लोकार्पण भी किया।
होमगार्ड निदेशालय में होमगार्ड्स और नागरिक स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम को फिर अपने बचपने के दिनों की याद आई। सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर मुझे भी मेरे एनसीसी के दिनों की याद आ गई। मैं भी आपकी तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। उन्होंने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स और वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम होमगार्ड का विस्तार, ट्रेनिंग का विस्तार, राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को भरोसा दिलाया कि किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल