उत्तराखंड: सीएम धामी ने की घोषणा, इनका बढ़ाया मानदेय
देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोधित्सव श्रृंखला के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से संवाद किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा।
सीएम धामी ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उप प्रधानों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिए निर्देश, जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें। उन्होंने 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली