Uttarakhand : सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश वासियो को दिया बड़ा तोहफा, इन्हें मिलेगी राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के ऊर्जा विभाग ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए सबसे बड़ा ऐलान कर दिया, राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों के बिल में 50 फ़ीसदी की छूट सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन करेगी,
पहाड़ के ऐसे हिम अच्छादित क्षेत्र जो की हाई एल्टीट्यूड की श्रेणी में आते हैं वहां यह छूट 200 यूनिट बिजली तक मिलेगी, राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 11 लाख 80 हजार के करीब हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया, सचिव ऊर्जा मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है कि आज मुख्यमंत्री के एलान के बाद जल्द ही लोगो को यह लाभ मिलेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल