Uttarakhand : सीएम धामी पहुंचे नेपाल बॉर्डर, एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली पर्व
बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चंपावत विधानसभा के बनबसा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सीएम ने इस अवसर पर बनबसा नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप पहुंच जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया।
सीएम ने एसएसबी जवानों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं के साथ उपहार भी दिए। मौके पर उन्होंने जवानों के साथ भोजन भी किया। साथ ही कर्मठता के साथ सीमांत सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों की सराहना की। उन्होंने महिला जवानों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध है त्योहारों में अक्सर वह सैनिकों के बीच पहुंच अपनी खुसियों को साझा करते है। बीते रोज भी उन्होंने देहरादून में सैनिकों के बीच पहुंच दीपावली पर्व को मनाया, वही आज उन्होंने बनबसा भारत नेपाल सीमा सुरक्षा का जिम्मा लिए एसएसबी के जवानों के मध्य पहुंच दीपो के पर्व की खुशियों को साझा किया है। एसएसबी जवानों के साथ दीपावली पर्व मना सीएम अपने गृह क्षेत्र खटीमा को रवाना हो गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क