उत्तराखंड : सीएम धामी ने अचानक बुलाई कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में अचानक मंत्रिमंडल की बैठक की गई. बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल और रेखा आर्य शामिल रहे. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 16वां वित्त आयोग जल्द ही उत्तराखंड राज्य के दौरे पर आ रहा है. ऐसे ने 16वें वित्त आयोग के सामने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को कितने बेहतर तरीके से बता सकते है, इसी की चर्चा आज 21 शनिवार सितंबर की कैबिनेट बैठक में हुई कि आयोग के वित्तीय सिफारिस के बाद राज्य का कितना भला हो सकता है।
दरअसल, साल 2001 से सुप्रीम कोर्ट ने मामला चल रहा है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों को बेसिक पे देने की बात कही थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार पहले से ही दैनिक वेतन भोगियों को बेसिक पे रही है. हालांकि अब इस मामले पर 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसको लेकर कैबिनेट में चर्चा की गई. इस मामले को लेकर सब कमेटी का गठन किया जाएगा. कमेटी में कौन-कौन लोग होंगे ये तय करना मुख्यमंत्री का अधिकार है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल