उत्तराखंड: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उपदेश हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना का संदेश देते हैं। गीता के उपदेश आज भी हर व्यक्ति को निष्काम कर्म और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे मार्गदर्शक हैं और गीता में दिया गया उनका संदेश भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म के मार्ग पर चलने की राह दिखाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता को बढ़ावा दें और प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!