उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर धामी की ऐतिहासिक जीत, 54 हजार वोटों से मारी बाजी
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव में सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करीब 54 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है तो वहीं, उनके सामने मैदान में उतरीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई।
13 चरणों में हुई मतगणना के बाद धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हरा दिया। बीजेपी उम्मीदवार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 54 हजार 121 वोटों से जीत दर्ज की। उपचुनाव के लिए 13वें राउंड तक हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी को-3147, बीजेपी प्रत्याशी पुष्कर धामी को 57268, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 , निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399 और नोटा के हिस्से में 372 मत आए।
धामी ने शुक्रवार सुबह को मतगणना शुरू होने के साथ ही बढ़त बना ली थी। सुबह 9.20 बजे धामी के पास 13,000 से अधिक वोट थे, जबकि उनके किसी भी प्रतिद्वंद्वी (कांग्रेस की निर्मला गहटोरी, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार भट्ट या निर्दलीय उम्मीदवार हिमांशु गरकोटी) ने 1,000 का आंकड़ा पार नहीं किया था।
मुख्यमंत्री बने रहने के लिए धामी को यह सीट जीतनी जरूरी थी, क्योंकि फरवरी-मार्च विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में बने रहने के बाद उन्होंने मार्च में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि वह विधानसभा चुनावों के दौरान खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से 6,579 मतों के अंतर से हार गए थे।
विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीतने वाले भाजपा के कैलाश चंद्र गहटोरी ने इस्तीफा दे दिया ताकि मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा सीट जीतने का दूसरा मौका मिल सके।
बता दें कि चंपावत विधानसभा में उपचुनाव के तहत 31 मई को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में लगभग 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उपचुनाव में बीजेपी ने धामी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी एवं अनुराग ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं धामी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!