उत्तराखंड। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने महिला चिकित्सालय (हल्द्वानी) पहुँच आशा कार्यकर्ताओं के धरने को दिया समर्थन।
हल्द्वानी। विगत एक सप्ताह से मासिक वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने समर्थन देते हुए फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स आशा कार्यकर्ताओं का कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थियों में लगन, मेहनत और सेवाभाव से कार्य करने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। सुमित हृदयेश ने कहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को आशा कार्यकर्ताओं के कार्य से मजबूती मिलती है और सरकार का फर्ज है कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्य का सम्मान करें उन्हें उचित मासिक वेतन मिले और सभी जरूरी सुविधाएं मिले ताकि आशा कार्यकर्ता अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।
कोरोना महामारी के दौरान सेवा करते हुज अकाल मृत्यु को प्राप्त आशा कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को उचित मुवावजा नहीं दिये जाने पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए डबल इंजन भाजपा सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग की।
इसके अतिरिक्त सुमित हृदयेश ने आशा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया और वादा भी किया कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही वे आशा कार्यकर्ताओं को उचित वेतन सहित उचित सम्मान दिलवाने का कार्य पहले दिन से शुरू करेंगे।
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुवे उन्हें 2022 के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गयी।
इस दौरान सुमित हृदयेश के संग कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, महेंद्र कुमार, हिमांशु जोशी ने भी धरने को समर्थन दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा