उत्तराखण्ड: राज्य में कोरोना का कहर, एक की हुई मौत, 310 नए मामले

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 310 नए मरीज मिले हैं। जबकि, देहरादून के आरोग्यधाम अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गयी।प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 654 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

वहीं, अबतक ओमीक्रोन संक्रमण के कुल 8 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थोड़ा महसूस होने की शिकायत के बाद अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद वो आइसोलेट हो गए हैं।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,45,963 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,31,509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 95.82% है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,420 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 2.15% है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज

अल्मोड़ा में आज 5, बागेश्वर में 2, चमोली में दो, देहरादून में 192, हरिद्वार में 26, नैनीताल में 26, पौड़ी गढ़वाल में 34, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 3, उधमसिंह नगर में 13 और उत्तरकाशी में एक मरीज मिला है।