उत्तराखंड: कोरोना का कहर जारी है, आज मिले 2813 नए संक्रमित, 07 की मौत, जानिए कहाँ….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 2813 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 70427 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 3042 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 37312 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 07 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2813 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें.
देहरादून जिले से 978, हरिद्वार से 422, नैनीताल से 257, उधमसिंह नगर से 194, पौडी से 203, टिहरी से 49, चंपावत से 74, पिथौरागढ़ से 96, अल्मोड़ा 170, बागेश्वर से 87, चमोली से 67, रुद्रप्रयाग से 113, उत्तरकाशी से 103 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad