उत्तराखंड : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 664 पदों पर निकली भर्ती,….पढ़ें जरूरी जानकारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की नियुक्ति के लिए 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। 20 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी।

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचओ के 1604 पद स्वीकृत हैं। इसमें 940 सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं। खाली पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी नामित किया है। विश्वविद्यालय ने खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सीएचओ पद पर आवेदन के लिए बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, सभी नर्सिंग कॉलेज से उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे। आयु सीमा एक जनवरी 2022 को 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष से अधिक नहीं होगी चाहिए।

विश्वविद्यालय ने सीएचओ पदों के लिए 20 नवंबर को लिखित परीक्षा प्रस्तावित की है। यह परीक्षा देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को एक ही परीक्षा केंद्र का विकल्प भरना होगा।

जनपद पदों की संख्या

अल्मोड़ा 88
बागेश्वर 23
चमोली 26
चंपावत 21
देहरादून 26
हरिद्वार 10
नैनीताल 29
पौड़ी 125
पिथौरागढ़ 104
रुद्रप्रयाग 19
टिहरी 145
ऊधमसिंहनगर 07
उत्तरकाशी 41
कुल 664

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad