उत्तराखंड: 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा।
रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई बैठक मे निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की। सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम एस रावत और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई