उत्तराखंड: यहां कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्कॉट ड्यूटी में लगा वाहन पाले में फिसलने से पलटा, बाल बाल बचे सुरक्षा कर्मी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पाले की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं कल देर रात डीडीहाट से पिथौरागढ़ जाते समय कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के स्कॉट ड्यूटी में लगा वाहन पलेटा के समीप पाले में फिसलने से सड़क पर पलट गया।
मंगलवार की रात कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह डीडीहाट से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। उनके वाहन के साथ स्काट ड्यूटी में लगा वाहन पलेटा के पास सड़क में पाला गिरने के कारण फिसल कर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं। घायल चालक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। सड़क पर पलटे वाहन को हटाने के लिए पुलिस लाईन से क्रेन भेजी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज