उत्तराखंड: यहां 6 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
खटीमा। उधमसिंह नगर के खटीमा में दक्षिणी जौलासाल वन रेंज से सटे लंकापुरी (गिद्धौर) गांव में घर के बाहर आंगन में लेते 6 साल के मासूम बालक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला बोल दिया। बालक की दादी द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बालक को छोड़ भाग गया। मासूम को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंकापुरी (गिद्धौर) के निवासी लखविंदर सिंह का 6 साल का बेटा बलजीत सिंह घर के बाहर आंगन में लेटा था। उसके पास ही उसकी दादी भी खड़ी थी। इसी बीच अचानक एक गुलदार उस पर झपट पड़ा और मासूम को अपने मजबूत जबड़ों में दबाने का प्रयास करने लगा। बालक की दादी द्वारा शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़ कर भाग गया। सूचना पर दक्षिणी जौलासाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बालक बलजीत सिंह को खटीमा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!