उत्तराखंड: कुमांऊ के नए कमिश्नर बने दीपक रावत
देहरादून। दीपक रावत को कुमाऊं मंडल के नए आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले दीपक रावत बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के आदेश से मंगलवार को जारी हो गए थे, लेकिन स्थानांतरण का आदेश आज आया है, आईएएस दीपक रावत गुरुवार को नैनीताल पहुंच सकते हैं, जहां वह अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी दीपक रावत को कुमाऊं का नया कमिश्नर बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी दीपक रावत मूलरूप से मसूरी के निवासी हैं। वह अपनी खास कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहते हैं. जिलाधिकारी रहने के दौरान दीपक रावत कुमाऊं के कार्यवाहक कमिश्नर की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल