उत्तराखंड: यहां प्रभारी डॉक्टर ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी नैनीडांडा के प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. त्रिपाठी ने अदालीखाल पीएचसी पर तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से उसकी तैनाती यथावत रखने के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होते ही सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की टीम ने ट्रैप योजना बनाई और अदालीखाल पीएचसी परिसर में डॉक्टर को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी के आवास पर तलाशी अभियान शुरू कर चल-अचल संपत्तियों की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय ने इस सफल ट्रैप कार्रवाई के लिए टीम को ₹2,500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सतर्कता अधिष्ठान ने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या पद का दुरुपयोग करता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सऐप नंबर 9456592300 पर सूचना देकर भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड अभियान में सहयोग करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश