उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर वाहन गिरने से चालक की हुई दर्दनाक मौत
गरमपानी। भवाली– अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हरिद्वार से अल्मोड़ा की ओर जा रहा एक वाहन भवाली– अल्मोड़ा एनएच पर स्थित पाडली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खैरना चौकी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 के माध्यम से सीएचसी खैरना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल तनवीर सैनी पुत्र अनूप सैनी निवासी कनखल हरिद्वार को मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कांबोज ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं। साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवा दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!