उत्तराखंड: यहां नशे में धुत आइटीबीपी के जवान ने महिला को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
चमोली। बदरीनाथ धाम दर्शन को आयी गुडगांव हरियाणा की महिला को आईटीबीपी के जवान ने अपनी कार से बुधवार की रात्री बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास रोंद डाला जिस कारण से महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही 29 वर्षिय संध्या पत्नी वृजेश कुमार निवासी गुडगांव को उसने रोंद डाला व कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिस कारण से महिला के सर में गम्भीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा रात्री को ही अभियुक्त दीपक जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात है को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, जिस कारण से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोश है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित