उत्तराखंड: बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

ख़बर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई. वहीं, भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

बता दें सोमवार की शाम 7.20 बजे भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई. वहीं, 16 जनवरी को भी उत्तराखंड में चीन से लगते सीमावर्ती इलाके चमोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. सुबह 3.35 बजे चमोली जिले में भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई.

भूकंप का केंद्र चमोली के जोशीमठ से पश्चिम की ओर 23 किलोमीटर दूर और सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था. बता दें कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं. यहां अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad