उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.1 थी तीव्रता

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार रात्रि करीब 12:39 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि 12: 39 पर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हांलांकि अधिकांश लोगों के नींद में होने से इसका आभास नहीं हुआ। जिला मुख्यालय सहित मुंसियारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया है। आपदा प्रबंधन के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई जिसकी गहराई 10 किमी थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। भूकंप से क्षति की सूचना कहीं से प्राप्त नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad