उत्तराखंड: लालकुआं में भूकंप के झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग……
उत्तराखंड के लालकुआं, हल्द्वानी समेत कई जगह में अभी अभी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के चलते अभी तक किसी नुकसान की बात सामने नहीं आई है. भूकंप के झटके दोपहर 2.52 बजे आए.
बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में पहले ही जमीन दरकने की घटनाएं सामने आने की वजह से लोग पहले ही सहमे हुए हैं. इस बीच आने वाले भूकंप के झटके दहकती जमीन को और नुकसान पहुंचा सकती है.
वहीं भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। फिलहाल इससे किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। कंपन से घबराए लोग अपने अपने घरों और ऑफिसों से बाहर खुले जगह पर एकत्रित हो गए।
हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि इस भूकंप के झटकों से कितना जान माल का नुकसान हुआ है और इसका केंद्र कहां था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश