उत्तराखंड : यहां 65 लाख रूपए की भालू के पित्त के साथ शिक्षामित्र गिरफ्तार
नाचनी। मंगलवार को एसओजी व पुलिस की टीम ने बागेश्वर निवासी व्यक्ति को चार अदद भालू की पित्त्त के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया तस्कर पेशे से शिक्षामित्र है। पकड़े गए पित्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 65 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भालू की पित्तियों को तस्करी के लिए ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस व एसओजी की टीम ने सोमवार रात को आरोपी तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
आखिरकार आरोपी तस्कर दुर्गा सिंह हरकोटिया निवासी – ग्राम निकिला खलपाता, थाना कपकोट जिला बागेश्वर को कक्कड़ सिंह बैण्ड से आगे बागेश्वर होकरा- सामा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से भालू की चार पित्तियां बरामद की गयी। बरामद पित्तियों की कीमत 65 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बरामद पित्तियों को बेचने के लिए नेपाल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में जा रहा था।
वनाधिकारियों की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी बरामद पित्तियों को कहाँ से लेकर आया है। पुलिस आरोपी के सम्पर्कों को भी खंगाल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई