उत्तराखंड: यहां घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मां बेटी सहित आठ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता के दहला गांव में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा एक घर में छापामारी की है जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा, बेटी सहित 8 महिला–पुरुष को गिरफ्तार किया है । उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है। जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।

पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad