उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर हुए समूह ‘ग’ के आठ पद, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड सरकार ने सभी विभागों, निगमों, निकायों व संस्थानों में समूह ग के आठ और पदों को राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया है। शासन में ऐसे 23 पद विचाराधीन हैं। इससे पहले भी कुछ पद लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए किसी पद पर यदि चयन संबंधी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो यह प्रक्रिया लोक सेवा आयोग के स्तर पर ही पूरी होगी। जिन पदों की सेवा नियमावली में लोक सेवा आयोग से भर्ती करने का प्रावधान है, उसमें शीघ्र संशोधन करने को कहा गया है।
लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए गए पद
- पर्यावरण पर्यवेक्षक/ प्रयोगशाला सहायक
- मानचित्रकार/ सर्वेयर
3.अन्वेषक कम संगणक/ सहायक सांख्यिकीय अधिकारी - कृषि पशुपालन, उद्यान (स्नातक)
5.सहकारिता पर्यवेक्षक - गन्ना पर्यवेक्षक
7.व्यवस्थापक - पुलिस रैंकर्स

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!