उत्तराखंड: सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें, यह होंगे नए रेट
उत्तराखंड। ऊर्जा निगम ने सितंबर महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। इस बार फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट में रिबेट देने का फैसला लिया गया है। इसके चलते सितंबर महीने में बिजली की दरों में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट की छूट उपभोक्ताओं को मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की व्यवस्था को लागू की गई है। इसके तहत अब हर महीने बिजली खरीद का भार और राहत उपभोक्ताओं पर दी जाती है।
इस महीने कम बिजली खरीद के कारण राहत मिली है। बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को सात पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 18 पैसे, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 26 पैसे, सरकारी संस्थानों को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है।
प्राइवेट ट्यूबवेल को आठ पैसे, कृषि के लिए 11 पैसे, एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 25 पैसे, मिक्सड लोड 23 पैसे, रेलवे 23 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को भी बिजली बिलों में 22 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।
बिजली खरीद को व्यवस्थित किया जा रहा है। समय पर पॉवर परचेज एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। ताकि महंगी बिजली खरीद से बचा जा सके। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क