उत्तराखंड: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति, सीएम धामी ने दिए निर्देश
देहरादून। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान हो रही मृत्यु के वास्तविक कारणों की सही स्थिति जनता के समक्ष रखी जाए। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आवश्यक एहतियात बरतें।
सीएम आवास में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुजुर्ग लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा पर आए। इसकी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस संबंध में चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति नकारात्मक संदेश से बचा जाए। यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को आवश्यक व्यवस्थाएं देने के लिए पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन, एसडीआरएफ के अधिकारी समन्वय कार्य करें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सी. रविशंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट आदि मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क