उत्तराखंड : यहां पेड़ से लटका मिला देवर-भाभी का शव, तीन दिनों से थे लापता
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में चार जुलाई से लापता चल रहे देवर-भाभी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के ग्राम प्राणमती निवासी ममता (26) और कुंवर राम (27) बीते 4 जुलाई से लापता चल रहे थे। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने गई तो वहां दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ था। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को बताया।
सूचना पर तहसील से जांच की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। दोनों के बारे में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित