उत्तराखंड: यहां पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंपावत। जिले के लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पोखरी गांव निवासी सरिता उर्फ सुषमा 28 वर्षीय पत्नी प्रकाश सिंह का शव शुक्रवार रात 9:00 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई लोगों ने इस घटना की जानकारी लोहाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से निकालकर कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका का 6 साल का एक बच्चा है, और ग्रामीणों के अनुसार मृतका के प्रति शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था।
उधर मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है, पिता के मुताबिक 2014 में सुषमा की शादी प्रकाश के साथ की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रकाश के घर पहुंचने के बाद उसने सुषमा के साथ मारपीट की इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाट्सएप के जरिए अपनी छोटी बहन को दी थी। साथ ही तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात 8:00 बजे आत्महत्या कर ली वही पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल