उत्तराखंड: पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर बाद में ब्लैकमेल करती थी महिला, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

रामनगर। जनपद नैनीताल के अंतर्गत रामनगर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह काफी समय से सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इधर वह दो युवकों को ब्लैकमेल कर वह उनमें से एक युवक से सात लाख और दूसरे से 20 हजार रुपये मांग रही थी। इस युवक से वह 90 हजार रुपए पहले ले चुकी थी। पीड़ित युवकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम गर्जिया क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवती लंबे समय से सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इनमें से एक युवक ने बताया कि युवती ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और बाद में उसके घर आकर सात लाख रुपये मांगे। मना करने पर उसने हंगामा किया और मारने की धमकी भी दी।

इसके अलावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासी युवक ने भी बताया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उससे 90 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग की। दोनों युवक ने कोतवाली में युवती के खिलाफ तहरीर दी। इस पर मामले की विवेचक एसआई प्रीति ने आरोपित युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

एसआई प्रीति ने बताया कि युवती पिछले चार-पांच साल से यहीं काम कर रही थी। अब तक वह भवानीगंज, गूलरघट्टी, कानिया, चोरपानी, लखनपुर और पीरूमदारा क्षेत्र के कई युवकों को अपना निशाना बना चुकी है। अधिकतर युवक बदनामी के डर से खुलकर सामने नहीं आए। जिन दो युवकों ने तहरीर दी वह इससे काफी परेशान हो चुके थेे। आरोपित युवती ने कई युवकों को फंसाने की बात कबूल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad