उत्तराखंड: यहां घर में घुसा गुलदार, रेंज अधिकारी पर किया हमला
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश के मीरा नगर में एक गुलदार घुस आया। गुलदार के आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वही लोगों की भीड़ देखकर गुलदार नंद किशोर त्यागी के मकान में घुस गया। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को पुलिस को इसकी सूचना दी। वही मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया तो इसी दौरान गुलजार ने रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिसमें गुलदार घुसा है, रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी घर के अंदर घुस गए थे और इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला किया। वन अधिकारी के चेहरे एवं हाथ पर गुलजार के पंजों के निशान हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घर से निकलने के बाद गुलदार पास के ही बगीचों में घुस गया जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। गुलदार के इस प्रकार क्षेत्र में घुसने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!