उत्तराखंड: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार देने जा रहे है इन पुलिस कर्मियों को तोहफा
देहरादून: कोविड काल में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुरुस्कृत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए चलाए गए मिशन अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीआरएफ के 100 पुलिसकर्मियों के नाम मांगे गए हैं। इन सभी जवानों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने समस्त जनपदों में सशस्त्र पुलिस में कार्यरत 10 वर्ष से कम अवधि के आरक्षियों को, जो नागरिक पुलिस में जाना चाहते है और निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों। वे 15 दिन के भीतर नागरिक पुलिस में स्थानान्तरित करने हेतु कुमाऊँ एवं गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारियों को निर्देशित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज