उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ में झूणी मलान मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआर को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में कार में सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के जगदंबा कालोनी निवासी हिमालया पब्लिक स्कूल के मालिक हीरा सिंह खाती 45 वर्ष अपनी निजी कार यूके 05बी 1490 से भिटौली देकर पत्नी जानकी खाती 35 वर्ष के साथ सोमवार सुबह पिथौरागढ़ आ रहे थे।
झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने से गहरी खाई में गिर गया। कार के खाई में गिरने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया।
खाई में जानकी खाती 35 वर्ष पत्नी हीरा सिंह खाती की मौत हो गई थी और हीरा सिंह खाती घायल मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल को सड़क तक लाकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के शव को भी खाई से निकालकर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!