उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की दर्दनाक मौत….
उत्तराखंड। यहां बागेश्वर जिले के कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पतियासार के ढक्यूला के पास एक पिकअप खाई में गिर गया। घटना में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर सभी मृतकों को खाई से निकाला गया। पंचनामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया है।
मंगलवार को पिकअप संख्या यूके 02-सीए-0842 अपराह्न राशन लेकर भराड़ी से खलझूनी जा रही थी। पतियासार के ढक्यूला के पास चालक व वाहन स्वामी सूपी निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र किशन राम वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना में चालक समेत 45 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सूपी और 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी की मौत हो गई। वाहन में तीन लोग बैठे थे। क्षेत्र के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि वाहन में तीन लोग बैठे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद सूपी और रिखाड़ी से भी मृतकों के स्वजन मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!