उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने लिया यह फैसला, देखें आदेश….
देहरादून। राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए धामी सरकार ने पुलिस कार्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने पुलिस कर्मियों को वर्दी की जगह अब वर्दी भत्ता दिया जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाऱ पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक प्रतिवर्ष पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्दी खरीद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार इस सुविधा को समाप्त कर, अब वर्दी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।
आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी।प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि सभी कर्मियों को अपनी मनपसंद, माप के अनुसार वर्दी खरीदने की छूट भी दी जाएगी। पुलिस, सीपीसी कैंटीन में वर्दी का कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!