Uttarakhand: छात्राओं से छेड़छाड़ व यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, स्थाई निवास प्रमाणपत्र की जांच के आदेश…
उत्तराखंड के चमोली जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में राजकीय इंटर कॉलेज के अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के नजीबाबाद निवासी होने की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने उसके चमोली में बने स्थाई निवास प्रमाणपत्र की जांच के भी आदेश दिए हैं। उधर, शिक्षा विभाग ने आरोपी को सेवा से हटा दिया है।
मामला तब सामने आया जब कक्षा 7 और 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक यूनुस अंसारी की शर्मनाक हरकतों के बारे में अपने परिवार को बताया। परिजनों ने इस मुद्दे को कॉलेज प्रबंध समिति और शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में उठाया। बैठक के बाद प्रधानाचार्य ने शिकायत को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती को भेजा, जिन्होंने चमोली कोतवाली में आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्राओं के बयान और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश है, जबकि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत