उत्तराखंड: यहां गुलदार का हमला; घास काट रही बुजुर्ग महिला को घसीट ले गया, जंगल किनारे मिला शव
कोटद्वार के बगड़ीगाड़ क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक बार फिर सामने आया है। यहां खेतों में घास काट रही 65 वर्षीय रानी देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और लोग जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बगड़ीगाड़ की रहने वाली रानी देवी घर के पास खेतों में रोज की तरह घास लेने गई थीं। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिवार और ग्रामीण उनकी खोज में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान खेत के पास खून के निशान और फटे कपड़े मिलने पर लोगों को अनहोनी का शक हुआ।
इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की और करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में रानी देवी का शव मिला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शरीर पर मौजूद घावों और घटनास्थल की स्थिति से साफ पता चलता है कि महिला को गुलदार ने निशाना बनाया था।
ग्रामीणों के अनुसार घटना के दौरान गुलदार गांव के आसपास ही घूम रहा था। खोज के समय उसने मृतका की नातिन काव्या पर भी झपटने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने शोर मचाकर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। लगातार बढ़ रही गतिविधियों ने गांव में खौफ का माहौल बना दिया है।
सूचना मिलते ही दमदेवल रेंज के रेंजर आरएस नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की सर्चिंग कराई। वन विभाग ने लोगों से चौकन्ना रहने और समूह में ही जंगल की ओर जाने की अपील की है।
गांववासियों ने गुलदार को पकड़े जाने या उसे मानव बस्ती से दूर ले जाने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश