उत्तराखंड : आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, स्टेट–हाईवे समेत 167 रास्ते बंद

ख़बर शेयर करें 👉

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज पांच जिलों में (बुधवार) को भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पांच अगस्त के बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद

प्रदेश में 10 स्टेट हाईवे समेत 167 सड़कें बंद हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि एक दिन पहले से 151 सड़कें बंद थीं, 658 सड़कें मंगलवार को बंद हुईं। इस तरह से कुल 219 बंद सड़कों में से देर शाम तक 52 सड़कों को खोल दिया गया था। बंद सड़कों में छह मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 75 ग्रामीण सड़कें और 73 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad