उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी
चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-09.08.2024 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त, 2024 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 10 अगस्त, 2024 (शनिवार) को जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अन्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत उपरोक्तानुसार तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अन्तर्गत समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना