उत्तराखंड: आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!