उत्तराखंड: यहां युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाया आरोप
काशीपुर। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मानसिक तनाव से जूझ रहे 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी दीप चंद्र ने शुक्रवार शाम बांद्रा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि उनके बेटे का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसे तीन दिन पहले बुरी तरह पीटा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।
शुक्रवार को जब दीप चंद्र के माता-पिता रुद्रपुर में कोर्ट गए थे, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!